फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया अनुपम, पूर्व महासचिव व चीनू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व महासचिव संजीव पारिया, माफिया अनुपम दुबे व चीनू के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार रात गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। हाईकोर्ट से मंगलवार को ही पूर्व महासचिव की जमानत मंजूर हुई थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में गबन के मुकदमे में शाहजहांपुर जिला जेल में बंद ), मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (वर्तमान में इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मथुरा में उम्रकैद की सजा काट रहे), कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचालघाट निवासी वकील शिव प्रताप उर्फ चीनू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि गैंग लीडर संजीव पारिया ने इन लोगों के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।
गैंग के लोग धोखाधड़ी कर सरकारी धन का गबन करते हैं। गैंग के खिलाफ कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं है। गैंग के लोग आपराधिक घटनाओं से धन अर्जित करते हैं। गबन के मुकदमे में शाहजहांपुर जेल में बंद संजीव पारिया की मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हुई थी। बुधवार को गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना कर रहे मऊदरवाजा एसओ आमोद सिंह ने कोर्ट में दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद बी वारंट बनवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि पूर्व महासचिव, माफिया सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया ह्रै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें