फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंचा, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर बुधवार को 15 सेमी. घटने के साथ चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंच गया है। इससे बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली। हालांकि पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को जलस्तर 15 सेमी. घटने से चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से पांच सेमी. नीचे 136.55 मीटर पर आ गया है। नरौरा बांध से गंगा में 40349 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर घटने से बाढ़ग्रस्त गांव के लोगों की चिंता कम हुई है। रास्तों में कीचड़ भरा होने से आने-जाने में दिक्कत है। रामगंगा का जलस्तर 10 सेमी. घटकर 134.80 मीटर पर आ गया। खो हरेली रामनगर बैराज से रामगंगा में 16322 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने की आशंका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें