फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता को बंद हों कपड़ा छपाई कारखाने

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते गंगा प्रदूषण निवारण समिति के लोग। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता को लेकर मंगलवार को गंगा प्रदूषण निवारण समिति की ओर से जिलाधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें खनन माफिया व केमिकल विक्रेताओं को चिह्नित करने व गंगा में गिर रहे नालों को बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण निवारण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में रवि कटियार, आदित्य राठौर, महंत बाबा बालक दास, रवि मिश्रा आदि कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें गंगा तट पर नावों का निर्माण, मछलियां मारने, नालों का गंगा में बहाव, बालू खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छपाई कारखाने धड़ल्ले से चलने केमिकल युक्त पानी गंगा में गिर रहा है। केमिकल का व्यापार करने वाले व खनन माफिया चतुराई के चलते गंगा स्वच्छता का सहारा लेकर अभियान को पलीता लगा रहे हैं। अवैध छपाई कारखानों को तत्काल बंद कराया जाए। इसके साथ ही खनन माफिया व केमिकल बेचने वालों को चिह्नित करने की भी मांग की गई।
इस दौरान बालिस्टर सिंह, इसरार अहमद, विकास कुमार, शैलेंद्र सिंह यादव, अनूप तिवारी, गौरव शर्मा, गोविंद त्रिवेदी, धीरज कुमार, अखिलेश कुमार शुक्ला, बादाम सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें