फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढने से हरसिंहपुर कायस्थ्य के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ी

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर दर्शाता पैमाना। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरसिंहपुर कायस्थ्य के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। तटवर्ती गांवों के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शनिवार को गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर दूर रह गया है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ रहा है। इससे गंगा के किनारे बसे गांव तीसराम की मड़ैया, ऊगरपुर, अचानकपुर, कैलियाई सहित करीब एक दर्जन गांवों के पास तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गांव हरसिंहपुर कायस्थ को जाने वाले रास्ते पर 2 से 3 फीट पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है।
लोग पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर भी पानी घुसने लगा है। शनिवार को गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर 136.35 मीटर पर पहुंच गया है। ये चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर दूर है। नरौरा बांध से 43,277 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया।
विज्ञापन

हरसिंहपुर कायस्थ तीसराम की मड़ैया में कटान भी तेजी से हो रहा है। इससे ग्रामीणों को बाढ़ का भय सताने लगा। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक निवासी महेश कुमार, अखिलेश कुमार की झोपड़ी में पानी भर गया। गांव समैचीपुर चितार के खेतों में कटान जारी ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें