फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर घटा, दिक्कतें बरकरार

विज्ञापन
पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर दर्शाता पैमाना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटने के बावजूद ग्रामीणों की समस्याएं बरकरार हैं। गांवों से पानी निकलने लगा है, लेकिन रास्तों में कीचड़ भरा होने निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से गंगा व रामगंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। सोमवार को नरौरा बाध से गंगा में 37, 441 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
गंगा का जलस्तर 136.75 मीटर से 25 सेमी घटकर 136.50 मीटर पर आ गया, जो चेतावनी बिंदु से 10 सेमी नीचे है। इससे गांव व रास्ते से पानी निकलने लगा है।
रास्ते व गांव में भरे कीचड़ से होकर निकलने से ग्रामीणों के पैर की अंगुलियां सड़ गई हैं। गांव में अभी तक स्वास्थ्य टीम दवा बांटने नहीं पहुंची।
वहीं जलस्तर घटने के साथ कटान जारी है। गांव करनपुर घाट, तीसराम की मड़ैया, जोगराजपुर, ऊगरपुर, सुंदरपुर आदि गांव के सामने किसानों के खेत धार में कट रहे हैं।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर 135.50 मीटर से घटकर 135.25 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें