फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उफान पर गंगा...कर्मचारी बाढ़ चौकियों से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से स्थापित बाढ़ चौकियां जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर नहीं आ रहीं। सोमवार को बाढ़ चौकियों पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 13 बाढ़ शरणालय और 33 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। इन चौकियों पर लेखपाल, पंचायत सहायक, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन मौके पर व्यवस्थाएं नदारद हैं।
तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया कि लेखपाल का चौकी पर बैठ पाना संभव नहीं है। अन्य कर्मचारी क्यों नहीं जा रहे हैं, इसके लिए खंड विकास अधिकारी व एमओआईसी को पत्र भेज कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

फोटो -
केस-1:
प्राथमिक विद्यालय कनकापुर में बाढ़ चौकी बनाई गई है। यहां लेखपाल पवन यादव, पंचायत सहायक प्रीति व एएनएम प्रांशी की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12:8 बजे विद्यालय खुला था। लेखपाल, पंचायत सहायक मौजूद नहीं थे। एएनएम विद्यालय में टीका करण कर रही थीं। एएनएम ने बताया कि बाढ़ चौकी में ड्यूटी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वह बच्चों को टीका लगाने आई हैं।
फोटो-
केस-2:
जूनियर हाईस्कूल बदनपुर में लेखपाल पवन यादव, एएनएम प्रांशी व पंचायत सहायक नेत्रपाल की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12:40 बजे बाढ़ चौकी वाले कक्ष में ताला लगा था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभी तक बाढ़ चौकी पर कोई आया नहीं है।
फोटो-
केस 3
प्राथमिक विद्यालय बरुआ में बाढ़ चौकी बनाई गई है। इस विद्यालय में बाढ़ का पानी भर गया है। चौकी पर लेखपाल उत्कर्ष दुबे, एएनएम विमलेश, पंचायत सहायक नायदा की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 1:45 बजे मौके पर कोई कर्मचारी नहीं था।
फोटो-
केस 4
प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में बाढ़ चौकी बनाई गई है। दो बजे कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस चौकी पर लेखपाल रवींद्र नारायण वर्मा, एएनएम विमलेश पंचायत सहायक अभय प्रताप की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें