फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ढाईघाट पुल से गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शससाबाद। गृह कलह में महिला ने ढाईघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश के लिए दस गोताखोर गंगा में उतारे और एक स्टीमर भी मंगवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरैटा निवासी संजू का 15 वर्ष पहले जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के गांव खेड़ा निवासी आरती(38) से विवाह हुआ था। इसके बाद आरती को पुत्र अरुण, पुष्पेंद्र, पंकज व पुत्री प्रीती हुई। पिछले तीन दिन से संजू के घर में कलह हो रही थी। आरती का संजू से विवाद भी हुआ था। शनिवार को ससुर रमेश चंद्र बाइक पर बहू आरती को बैठाकर उसे उसके मायके खेड़ा छोड़ने के लिए जा रहे थे।
ढाईघाट पुल पर पहुंचने पर आरती ने बाइक रोकने की बात कही और कहा कि घर में सामान छूट गया है आप उसको लेकर आ जाओ वह यहीं बैठकर इंतजार कर लेगी। उन्होंने बाइक रोक दी, इतने में आरती उतरी और पुल से गंगा में छलांग लगा दी। रमेश चंद्र ने पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी एसओ आछेलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दस गोताखोरों को बुलाकर एक स्टीमर की व्यवस्था करके गंगा में आरती की तलाश शुरू कराई। जानकारी मिलने पर आरती के पिता बाबूराम व मां प्रेमवती परिजनों के साथ गंगा के किनारे पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें