अमृतपुर। गंगा का जलस्तर बुधवार को पांच सेंटीमीटर बढ़ने से खेतों में कटान तेज हो गई है। गांव हरसिंहपुर कायस्थ के ग्रामीण चिंतित हैं। प्रधान कनौजी लाल ने कहा कि इसी तरह कटान होती रही तो गांव भी जद में आ जाएगा। नरौरा बांध से बुधवार को गंगा में 24129 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इससे गंगा का जलस्तर 135.70 मीटर से बढ़ कर 135.75 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से गंगा के तेज बहाव से खेतों में कटान तेजी से हो रही है। सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। उधर मंझा गांव को जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। संवाद