फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा व रामगंगा उफनाईं, गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में बारिश से गंगा व रामगंगा उफनाने लगी हैं। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 136.60 मीटर से 10 सेंटीमीटर दूर रह गया है। रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर दूर है। सिंचाई विभाग ने दोनों नदियों की तलहटी एवं आसपास के गांवों में रहने वालों से जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नरौरा बांध से गंगा में 86,985 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शाम को यह बढ़कर 13,4584 क्यूसेक हो गया। गंगा का जलस्तर 136.40 से बढ़कर 136.50 मीटर पर पहुंच गया। रामगंगा के जलस्तर में 155 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। रामगंगा का जलस्तर 135.35 मीटर से बढ़कर 136.90 मीटर पर पहुंच गया है। जो कि खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर दूर रह गया है।
रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से हीरानगर, गुड़ेरा, भावन गुलरिया गैहलार, बजीरपुर, झंडी की मड़ैया, खाखिन, कोलासोता, बेचेपट्टी, सिकंदरपुर, चिड़िया, महोलिया, अलादपुर भटौली, बिरसिंहपुर, बीरपुर, बिजापुरिया, मौलागंज, खरगपुर, राई, सीढ़ेचकरपुर, नौसारा, नाहरैया आदि गांवों के पास पानी पहुंच गया है। जबकि गांव भावन गुलरिया में पानी भर गया है।
विज्ञापन

गंगा किनारे के गांव के पास भी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि बारिश के कारण बांधों से पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ी है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से आसपास गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें