फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर गंगा, 40 गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से जिले के 40 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। खतरे का निशान अब 30 सेंटीमीटर दूर रह गया है। अमृतपुर, शमसाबाद व कंपिल क्षेत्र के गांवों के रास्तों में पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। बाढ़ पीड़ितों को पशुओं के चारे की सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर शनिवार को चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 136.80 मीटर पर पहुंच गया है। इससे खतरे का निशान मात्र 30 सेंटीमीटर दूर रह गया है। नरौरा बांध से गंगा में 86,603 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव से अमृतपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित है। जलस्तर बढ़ने से फिर गांवों में पानी आ गया है। करीब डेढ़ माह से ग्रामीण बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। पशुओं के चारे की बड़ी समस्या है। गांव बरुआ, मंझा, आशा की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया, आशा की मड़ैया, सैदापुर, उदयपुर के रास्ते पर पानी अधिक होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। आशा की मड़ैया को जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने से स्कूली बच्चे पानी से होकर गुजर रहे हैं।

रामगंगा में बाढ़ से 25 गांवों में जलभराव
रामगंगा का जलस्तर 134.80 मीटर से 10 सेमी बढ़कर 134.90 मीटर पर पहुंच गया है। खो हरेली रामनगर बैराज से 11155 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गांव रामपुर, जोगराजपुर, आशा की मड़ैया, लायलपुर, कंचनपुर सबलपुर, जगतपुर, उदयपुर, अंबरपुर, गाजीपुर, अमीराबाद, बमियारी, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, सैदापुर, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, खानपुर, चित्रकूट, पूर्वी गौटिया, कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट सहित करीब 25 गांव में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन


आठ गांवों में भरा बाढ़ का पानी, कई घिरे
कंपिल। गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव इकलहरा, पथरामई, हमीरपुर जात, गढ़ी, हिमायू नगला, पलीतपुरा, मधवापुर, टपुआ चौड़ेरा में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं गांव कारव, पुंथर देहामाफ़ी, हमीरपुर मजरा जात, नसरुल्ला पुर, मिस्तनी, रमपुरा सहित 25 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। रास्तों पर पानी भरा होने से ग्रामीणों ने नाव चलवाने की मांग की।
-
स्कूल में घुसा पानी, बच्चे दूसरे विद्यालय में पहुंचे
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक में स्थित संविलियन विद्यालय में 270 बच्चे पंजीकृत हैं। शुक्रवार को स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी भर गया। प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने बच्चों को गांव झौआ स्थित विद्यालय में बुलाकर पढ़ाया। बाढ़ का पानी गांव में भरा होने से ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। गांव अज़ीज़ाबाद, नगरिया, पैलानी दक्षिण, अचानकपुर, बल्लू बेटा, कमथरी सहित कई गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर पानी चल रहा है। गांव कटरी तौफीक से रूपपुर मंगलीपुर तक संपर्क मार्ग टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें