फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर सपा नेता जग्गू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर सपा नेता जग्गू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मुकदमे में बड़े भाई सपा नेता चन्नू यादव को गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। कई वकील कोतवाली में पैरवी करने पहुंचे, लेकिन पुलिस अधिकारियों की सक्रियता को देखकर लौट गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी बंगला नंबर 50 निवासी गैंग लीडर समाजवादी पाटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू यादव, बड़े भाई समाजवादी पार्टी सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू यादव के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा बुधवार रात दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि गैंग लीडर जग्गू की अगुवाई में चन्नू लोगों को बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। समाज के लोग दोनों भाइयों से भयभीत हैं।
उनके खिलाफ गवाही देने से भी घबराते हैं। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार को दी गई। गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे कोतवाल फतेहगढ़ हरिश्याम सिंह, कर्नलगंज चौकी इंचार्ज नर सिंह फोर्स के साथ देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू के घर पहुंचे। उनको पकड़कर कोतवाली ले आए। पुलिस दो घंटे तक पूरे मामले को दबाए रही। इसके बाद गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू की विवेचक अमित गंगवार ने गिरफ्तारी दिखाई। पुलिस ने दोपहर में सपा नेता जग्गू यादव का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। देर शाम को सपा नेता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सपा सरकार में दोनों भाइयों की बोलती थी तूती
समाजवादी सरकार में सपा नेता जग्गू यादव व चन्नू यादव की तूती बोलती थी। दोनों भाई अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के रिश्तेदार व उनके पुत्र डॉ. सुबोध यादव के काफी नजदीकी हैं। राजेपुर व अमुतपुर क्षेत्र में इनकी राजनैतिक पैठ है। जमीन पर कब्जे को लेकर कई बार उनका विवाद भी हुआ था। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि दोनों भाई चन्नू और जग्गू पार्टी के सक्रिय नेता हैं। फिलहाल उनके पास कोई दायित्व नहीं है। इससे पहले वह पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
जग्गू के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में दर्ज है 18 मुकदमे
सपा नेता देवेंद्र सिंह जग्गू यादव ने जरायम की दुनिया में वर्ष 2000 में कदम रखा। छात्र नेता की हत्या का मुकदमा इसी वर्ष दर्ज हुआ था। वर्ष 2005 व 2007 में इनके खिलाफ जानलेवा हमले के दो मुकदमा दर्ज किए गए। मारपीट व धमकी देने के मुकदमे के साथ इनके खिलाफ गुंडा एक्ट, जिला बदर व मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई। कुल 18 मुकदमे फतेहगढ़, अमृतपुर, मोहम्मदाबाद व शहर कोतवाली में दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें