फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति को अगले साल का न्यौता देकर विदाई

Mon, 21 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के अलावा आसपास के जनपदों से आई गणेश प्रतिमाओं का पांचाल घाट पर भू विसर्जन करवाया गया। विसर्जन यात्रा में खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। डीजे की धुनों पर नाचते गाते गजानन को विदा किया गया।
विज्ञापन


शहर के पक्कापुल स्थित गौरीशंकर मंदिर पर भगवान विघ्नेश्वर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार को श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। भगवान गणेश की प्रतिमा को हाथी पर सवार किया गया। रास्ते में अबीर गुलाल और डीजे की घुन पर नाचते गाते श्रद्धालु पांचाल घाट पहुंचे। यहां प्रतिमा का भू विर्सजन किया गया। इस मौके

पर विष्णु, संजीव अग्रिहोत्री, गौरव, रेखा बाजपेई, सुमन, काजल, दीपक, नीरज, किशन, अतुल आदि मौजूद रहे।  भोलेपुर ठाकुरद्वारा से निकली गजानन की विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु जमकर झूमे। आशीष मिश्रा, अन्नू त्रिवेदी, प्रभुनंदन मिश्रा, आशीष शर्मा, शानू गुप्ता, मंजू मिश्रा, मृदुला त्रिवेदी, लक्ष्मी, अनीता, सोनम, रोहिणी आदि यात्रा में शामिल रहीं। जनपद शाहजहांपुर के
विज्ञापन


कस्बा अल्लागंज से आई गजोधर की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ भू विर्सजन किया गया। इस  मौके पर चेयरमैन अनिल गुप्ता, अरुण शर्मा, कमलेश, श्रीपाल सक्सेना, दिनेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। पांचाल घाट पर मूर्तियों के विसर्जन के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। एसडीएम सदर व सीओ सिटी पांचाल घाट पहुंचने वाली यात्राओं की

निगरानी कर रहे थे। मूर्तियों के भू विसर्जन करने के लिए नगरपालिका की जेसीबी से गड्ढे खुदवाए गए थे। उधर, नबावगंज के गांव सिरौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई।  गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें