कायमगंज स्थित एपी पब्लिक स्कूल में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली देखते प्रधानाचार्य व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
एपी पब्लिक स्कूल में हुई रंगोली सजाओ व दिया सजाओ आदि प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस प्रथम स्थान पर रहा। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिवाली के मौके पर नगर के एपी पब्लिक स्कूल में रंगोली सजाओ व दिया सजाओ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्यूटन हाउस, गैलीलियो हाउस, आइंस्टीन हाउस, रमन हाउस के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस प्रथम रहा।
आइंस्टीन व न्यूटन हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहा। रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों की स्कूल के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी, प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी, प्रधानाचार्य कोमलचंद्र जोशी ने सराहना कर उत्साहवर्धन किया। उपप्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव, अंजली पांडेय, अवनीश सोमबंशी, स्वाती, नेहा कटियार, अल्का, अजय द्विवेदी, सुनील, यासर आदि मौजूद रहे।