फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदनापुर मे दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी तैनात, आरोपी के पशु ताले में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। तिहरे हत्याकांड के बाद मृतक सुरेंद्र के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। घटनास्थल पर एक दरोगा व 4 सिपाही दो पालियों में ड्यूटी दे रहे हैं। रविवार को दिन में उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश उपाध्याय व उनके साथ पुलिसकर्मी घटना वाले मकान के बाहर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

सुरेंद्र व आरोपियों का मकान सटा हुआ होने से पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। आरोपी के मकान में ताला पड़ा है। मकान के अंदर भैंस रंभाती रही। मृतक की एक भैंस व बकरियों की देखभाल व उन्हें चारा-पानी देने का काम पड़ोसी कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के साथ ही पूरे मोहल्ले में घूम रही है। आरोपी युवक व मृतक के परिजनों का गांव वालों से व्यवहार काफी अच्छा था। गांव वालों का कहना है कि दोनों परिवारों में आपस में ही लड़ाई की स्थिति बन गई।
मौसी के यहां ही रुकता था दुर्वेश
-सुरेंद्र का बड़ा पुत्र दुर्वेश कुमार पहले हरिद्वार में नौकरी करता था। दो साल पूर्व वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करने लगा। वह जब भी गदनपुर देवराजपुर स्थित अपने घर आता था तो अधिकांश समय बगल में स्थित अपने मौसा के घर ही रुकता था। वह अपनी कमाई भी मौसा के यहां खर्च करता था। नवंबर में दिल्ली से आने के बाद दुर्वेश 19 नवंबर को घर से गायब हो गया था। इसके बाद 28 नवंबर को हत्यारोपी की बहन कालेज गई और लापता हो गई। यहीं से दोनों परिवारों के बीच रंजिश हो गई। दोनों ने ही एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ रिश्तेदारों को शामिल करते हुए अपहरण का मुकदमा कायम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें