फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1.99 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली से पहले शुक्रवार को किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरित कर दी गई। मोबाइल पर मैसेज आते ही किसानों के चेहरे खिल गए। 1.99 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की किस्त भेजी गई।
विज्ञापन


कृषि विभाग के पोर्टल पर करीब 2.50 लाख किसान पंजीकृत हैं। इस वित्तीय वर्ष में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त जून में जारी हुई। करीब एक लाख 96 हजार किसानों को लाभ मिला था। जबकि विभिन्न कारणों से कई किसानों की किस्त रुक गई थी। इसके बाद कृषि विभाग में डाटा संशोधन किया गया तो तीन हजार किसान और बढ़ गए। इससे केंद्र सरकार के पोर्टल पर एक लाख 99 हजार 47 किसानों का डाटा भेजा गया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में 24वीं किस्त जारी की। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। किसानों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसी दौरान किसानों के मोबाइल पर खाते में सम्मान निधि की किस्त पहुंचने का मैसेज आने लगा। उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें