फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी न होने से निराश प्रेमी युगल ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। जाति बंधन के कारण परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी युगल ने फंदा लगा लिया।
किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ बुधवार सुबह बेटी को ले जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। रात तीन बजे किशोरी और युवक के शव फंदे पर लटके मिले।

थाना क्षेत्र के गांव भरतामऊ के मजरा नगला रामपुर निवासी अहिबरन बाथम का बेटा सुरजीत (18) का 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने थाने में सुरजीत के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी के परिजन दोनों की खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन

देर रात तक दोनों का पता नहीं चला। रात लगभग तीन बजे सुरजीत के मकान में आवाज सुनाई दी। मकान में बाहर से ताला पड़ा था। परिवार के लोगों ने छत पर चढ़कर देखा तो दोनों फंदे पर लटके थे। एसओ योगेंद्र सोलंकी व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शवों को फंदे से उतारा गया। दोनों पक्षों ने कोई आरोप नहीं लगाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें