फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
भटासा स्टेशन के पास माल गाड़ी से टकराने के बाद दूर पड़ी ट्रैक्टर ट्राली व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक के भटासा स्टेशन के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक में फंसी ट्रैक्टर ट्राली से मालगाड़ी टकरा गई। घटना की जानकारी पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-कायमगंज के बीच भटासा हाल्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म की मरम्मत का कार्य चल रहा है। यहां प्लेटफार्म व रेलवे लाइन समतल है। गुरुवार सुबह करीब 9.40 बजे एक चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर प्लेटफार्म से होकर ट्रैक पार कर था।
ट्राली रेलवे लाइन किनारे फंस गई। जब तक चालक उसे निकालता, ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई। यह देख ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर चालक भाग निकला। मालगाड़ी की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लगते ही वह धमाके के साथ दूर जा गिरी।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के चलते करीब 25 मिनट तक मालगाड़ी वहां खड़ी रही। सूचना पर आरपीएफ के एएसआई फोर्स के साथ पहुंचे।
उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर रेलवे के अधिकारी व जीआरपी भी मौके पर पहुंची। आरपीएफ के एएसआई आरके राम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें