फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा अरब का ऋण बांटा

Sat, 21 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में शनिवार को मेगा लोन शिविर का आयोजन किया गया। यहां 725 किसानों को 1 अरब 34 करोड़ 4 लाख रुपये का लोन दिया गया। शिविर में कामधेनु योजना, पीएमईजीपी, केवीआईबी, केवीआईसी, अंबेडकर विशेष रोजगार योजना, स्पेशल कंपोनेंट योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मत्स्य पालन योजना
विज्ञापन


व  किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चयनित किसानों को  ऋण स्वीकृ ति पत्र वितरित किए गए। यहां डीएम एनकेएस चौहान ने कहा कि  बैंक लक्ष्य के अनुरूप लोन उपलब्ध करवाएं।  डीएम ने कहा कि इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई है। आलू बचेगा तो उसे बाहर भिजवाया जाएगा।  जिले में बहुतायत में बीज व खाद  उपलब्ध है। डीएम ने कहा कि बरसात से हुई

नुकसानी का आंकलन करवाया जा रहा है। शिविर में जैतपुर गांव के किसान गौतम ने बताया कि उसके पास 6 बीघा जमीन है। बैंक में खाता न होने पर बाहर से कर्ज लेना पड़ता है।  डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को तुरंत खाता खुलवाकर क्रेडिट कार्ड जारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौतम को अपनी स्कार्ट गाड़ी से बैंक भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें