फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर को चार ट्रेनें निरस्त, तीन देरी से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इज्जतनगर मंडल के कानपुर अनवरगंज-कन्नौज रेल खंड के बीच उत्तरीपुरा रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल के निर्माण का काम होना है।
विज्ञापन

इससे एक अक्तूबर को साढ़े चार घंटे यातायात बंद रहेगा। इस कारण चार ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और तीन देरी से चलेंगी।
डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर को कानपुर अनवरगंज से चलने वाली 05343 कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद विशेष ट्रेन और कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली 04133/04136 संख्या की विशेष ट्रेन को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कासगंज-कानपुर के बीच चलने वाली 15038 संख्या की ट्रेन फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 130 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 15039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज अनारक्षित ट्रेन को कानपुर अनवरगंज से 170 मिनट और ट्रेन संख्या 05387 कासगंज-मथुरा जंक्शन अनारक्षित विशेष ट्रेन को कासगंज से 100 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें