फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार हजार डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन

Wed, 12 Nov 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निर्वाचन आयोग से जिले के संभावित चार हजार और डुप्लीकेट मतदाताओं सूची सत्यापन के लिए भेजी गई है। इससे इनका सत्यापन शुरू कर दिया गया है। अब तक 24 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जनपद में निर्वाचन आयोग से दो लाख 8 हजार 442 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन के लिए लिए भेजी गई थी। बीएलओ ने बूथवार कुल दो लाख तीन हजार दो मतदाताओं का सत्यापन किया। इनमें 24389 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। कुल 12.01 प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाताओं की रिपोर्ट आयोग को भेजी गई थी।
गंगा में बाढ़ के चलते राजेपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव के मतदाताओं का सत्यापन नहीं किया जा सका था। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग से करीब चार हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई है। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें करीब दो हजार मतदाता डुप्लीकेट होने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्व में सत्यापन के दौरान 24389 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से डिलीट कर दिए गए हैं। सत्यापन पूर्ण होने के बाद करीब दो हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से डिलीट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें