फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक को गोली मारने में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का निवासी शैलेंद्र बाबू द्विवेदी उर्फ शिवा को रविवार रात गांव के पास गोली मार दी गई थी।
गोली उनके कंधे में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको रात में ही पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।
वहां से रेफर किए जाने पर परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत में सुधार है।
पत्नी रोहिणी दुबे ने गांव अलीगढ़ निवासी राम प्रकाश व उनके पुत्र सोनू सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया।
शिवा के पिता नागेंद्र बाबू जिला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ राम प्रकाश ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने रात में ही दबिश देकर राम प्रकाश, उसके पुत्र सोनू सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस अब अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें