फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा नेता के चालक से मारपीट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। भाजपा नेता के चालक से घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह अपने घरों में नहीं मिले।
थाना व कस्बा के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी रवेंद्र कुमार भाजपा नेता राजीव रंजन की कार का चालक है।
26 नवंबर की शाम को वह भाजपा नेता के घर से वापस अपने घर जा रहा था।
रास्ते में गांव के राजपाल, अभिषेक, पिंकू व विपिन कुमार, अनुज कुमार ने उसको रोककर गाली गलौज किया।
विरोध करने पर रवेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। रवेंद्र भागकर अपने घर पहुंचा। पीछे से आए सभी लोगों ने रवेंद्र को घर में घुसकर लाठ-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पिता ओम प्रकाश कठेरिया व मां रामबेटी कठेरिया ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के ललकारने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने रवेंद्र की तहरीर पर राजपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें