फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोग घायल

Fri, 29 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। थाना जहानगंज में बाइक से घर जा रहे सिपाही और छात्र की टेंपो से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और टेंपो को कब्जे में ले लिया। अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव सरफाबाद निवासी तसबिरुल हसन जिला बरेली के फतेहपुर पूर्वी थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह सिपाही तसबिरुल बाइक से छुट्टी पर घर जा रहे थे। रास्ते में अल्हागंज तिराहा पर सिपाही का परिचित शहर के मठिया देवी निवासी छात्र पीयूष त्रिपाठी सवारी का इंतजार कर रहा था।

यह देख सिपाही ने पीयूष को बाइक पर बैठा लिया। जब सिपाही थाना राजेपुर के गांव हुल्लापुर के पास से पहुंचे। तभी सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गए। इस हादसे में दोनों घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोगाें ने चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। बाइक चालक सिपाही हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव रघुनाथपुर निवासी सुरेंद्र कुमार, सुनील सड़क हादसे में घायल हो गए।

उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन इनको दूसरे अस्पताल ले गए। उधर, कायमगंज नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी आलोक गंगवार अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी अचानक मोहल्ले में ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। आलोक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें