फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में महिला सहित चार और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला को एंबुलेंस से ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद।
जिले में मंगलवार को महिला सहित चार और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज शहर के, जबकि दो कमालगंज कस्बा के हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़पुर 213 पहुंच गई। 124 मरीज ठीक होकर घर जा चुके। सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 केस एक्टिव हैं।
शहर के मोहल्ला रामलीला गड्ढा निवासी ऑटो मोबाइल मैकेनिक की तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिजनों का नमूना लिया गया था। सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में मैकेनिक की भाभी भी संक्रमित निकली। वहीं सदर से भाजपा विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के मोहल्ला सेनापति निवासी कपड़ा व्यापारी की 21 वर्षीय बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। युवती की पिछले कई दिनों से तबीयत है। उसने लोहिया अस्पताल में जांच को नमूना दिया था।
विज्ञापन

उधर, कमालगंज कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला। इन मरीजों को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जबकि कमलागंज ब्लाक के गांव अमानाबाद निवासी 39 वर्षीय युवक की निजी लैब में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग मरीज की जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमित निकला प्रधानाध्यापिका का देवर
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन संचालित है। इसकी प्रधानाध्यापिका का देवर एक दिन पहले संक्रमित निकला था। मंगलवार को बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। क्योंकि प्रधानाध्यापिका विद्यालय और कार्यालय आईं थीं। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि विद्यालय व कार्यालय परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें