फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के दो बंदी सहित चार संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें जिला जेल के दो बंदी भी कोरोना की चपेट में आ गए। इससे जिले में अब तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा 4646 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला जेल फतेहगढ़ के दो बंदी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रभारी जेल अधीक्षक जीएस यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर किसी भी बंदी को सीधे जेल में प्रवेश नहीं दिया जाता। पहले उसे जेल के बाहर बनी अस्थाई जेल में 14 दिन क्वारंटीन रखा जाता है। बुधवार को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर जेल में प्रवेश देने के लिए अस्थाई जेल के बंदियों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। उनमें दो बंदी संक्रमित निकले। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला तबलदार निवासी युवती व एक युवक कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक 4646 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4487 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 84 मरीज जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 75 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें