फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसपी के निर्देश पर दुष्कर्म में महिला समेत चार फंसे

Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चों की दवा लेने जाते वक्त रास्ते में डॉक्टर के यहां छोड़ने के बहाने अज्ञात स्थान पर ले जाकर एक महिला से एक माह तक दुष्कर्म किया गया। थाना दिवस में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी बेटी और बेटा की दवाई लेने 24 फरवरी को जा रही थी। रास्ते में गांव के ही सूरज ने रोककर डॉक्टर के यहां तक छोड़ने की बात कही। वह उसके वाहन पर बैठ गई। तो उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर एक माह तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्चों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 29 मार्च को मौका पाकर भाग निकली। पति के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई, तो उसके पिता रविंद्र कुमार, मां मीना देवी, अहिवरन ने गाली-गलौज की। उन्होंने पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने पर परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें