फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जी आधार कार्ड से मतदान करने पहुंची महिलाएं सहित चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा गांव के बूथ पर दो महिलाएं फर्जी आधार कार्ड लेकर वोट डालने पहुंची। पीठासीन अधिकारी द्वारा मिलान किए जाने पर जब फोटो गड़बड़ मिली तो उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक स्वाति शुक्ला ने दोनों महिलाओं को महिलाकर्मियों से हिरासत में लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर थाने पहुंचाया। इसी बूथ पर फर्जी मतदान करते हुए पुलिस ने अब्दुल रहमान व अरमान को पकड़ लिया। शाम को मतदान खत्म होने पर अब्दुल व अरमान को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने वाले मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें