फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा सभासद का नाम वोटर लिस्ट से गायब, पति ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भाजपा सभासद का नाम वोटर लिस्ट से गायब देख उनके पति ने साथी के साथ मतदान केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया। उन्होंने बीएलओ पर जानबूझकर नाम काटने का आरोप लगाया। एसडीएम न्यायिक द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन




कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर प्रथम निवासी भाजपा सभासद वंदना सिंह सोमवार सुबह मतदान करने लिए संविलियन विद्यालय पहुंची। यहां उन्होंने वोटर लिस्ट देखी तो उसमें उनका वोट कटा था। इस पर वह बिना वोट डाले वापस लौट गई। शाम को वंदना सिंह के पति संदीप सिंह साथी बृजेश सक्सेना के साथ मतदान केंद्र के पास ब्लाॅक गेट पर बैठे बीएलओ से नाम कटे होने के बारे में बातचीत करने लगे।
इसी दौरान उनका बीएलओ से विवाद हो गया। उन्होंने गेट पर ही हंगामा मचा दिया। शोरगुल सुनकर नायब तहसीलदार हर्षित कुमार ने पहुंचकर संदीप को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए। इस पर एआरओ एसडीएम न्यायिक संजय कुमार ने पहुंचकर उन्हें समझाना चाहा। बवाल न थमता देख उन्होंने कॉल कर पुलिस बुलाई। कस्बा प्रभारी शंकरानंद ने पहुंचकर संदीप को हिरासत में ले लिया। शाम को मतदान संपन्न होने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने कहा कि बीएलओ ने जानबूझकर उनकी सभासद पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से काटा है। इसके अलावा उनका नाम भी काटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें