लोहिया रोड स्थित आवास पर वार्ता करती डॉ. रजनी सरीन।
- फोटो : FARRUKHABAD
चार दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग शिविर कल से
फर्रुखाबाद। शहर में चार दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 23 मार्च से होगा। शिविर में जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे। यहां कृत्रिम उपकरण भी दिए जाएंगे। शिविर एनएकेपी डिग्री कालेज के सामने लगाया जाएगा।
एसएन साध ट्रस्ट एवं डॉ. रजनी सरीन की देखरेख में चार दिन तक आयोजन होगा। आयोजन की तैयारी बैठक में डॉ. सरीन ने कहा कि 23 से 26 मार्च तक शिविर लगेगा। इसका उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा है। ट्रस्ट के राकेश साध, चमकेश साध, अमर साध, उदयपाल, रोहित और छोटू गरीबों की सेवा में लगे हैं।
बताया कि शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध वर्मा, दिव्यांशु दत्त द्विवेदी का विशेष सहयोग रहेगा। शिविर में दिव्यांगजन आधारकार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटोकापी लेकर आएं। जिन दिव्यांगों का चयन होगा, उन्हें कृत्रिम पैर, पोलियो ग्रस्त लोगों को कैलीपर, बैसाखी आदि उपकरण नि:शुल्क दिए जाएंगे।