फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद से आए स्वास्थ्य कर्मी सहित चार कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद से आए स्वास्थ्य कर्मी सहित चार कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में आने वाले प्रवासियों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी सहित चार प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी युवक शिकोहाबाद जिला अस्पताल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। वह 7 जून को पत्नी के साथ कार से आया और सीधे मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां नमूना लेकर दोनों को क्वारंटीन कर दिया गया। मंगलवार रात आई जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित निकला। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी परिवार 6 जून को दिल्ली से घर पहुंचा। ग्रामीणों के कहने पर दूसरे दिन 17 वर्षीय किशोर, उसकी मां, बहन व ममेरी बहन कंपिल के केएसआर कालेज क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। वहां चारों के नमूने लेकर क्वरंटीन कर दिया गया। मंगलवार दोपहर रिपोर्ट आने से पहले वे लोग घर चले गए।
प्रधान सुखवीर यादव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। रात नौ बजे के बाद तक वह घर पर रहे। इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी दंपति सहित छह लोग पांच दिन पूर्व रोडवेज बस से नोएडा से आए थे।
विज्ञापन

प्रधान के मुताबिक उन्हें कृषि महाविद्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया। दो दिन पूर्व उनका नमूना लिया गया। इसमें दो प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अब तक दो कांटेक्ट मरीजों सहित कुल 56 कोरोना संक्रमित प्रवासी मिल चुके हैं। इनमें 26 मरीज ठीक हो चुके, जबकि 30 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें