फोटो-12 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में घायल ऑटो चालक दिलीप से जानकारी लेती डीएम डॉ. अंकुर लाठर।
फर्रुखाबाद। हाईवे पर ऑटो में डीसीएम की टक्कर से बाद 13 घायलों को लेकर कुछ ही देर में कई एंबुलेंस पहुंची। चार बेड की इमरजेंसी छोटी पड़ गई। खलबली के बीच स्ट्रेचर पर इलाज किया गया। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने तीन डॉक्टरों और अतिरिक्त स्टाफ बुलाकर इलाज करवाया।
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहला मरीज 1.02 मिनट पर पहुंचा। इसके बाद एंबुलेंसों की लाइन लग गई। एक के बाद एक मृतकों और घायलों को के पहुंचने से चार बेड की इमरजेंसी छोटी पड़ गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने पहुंचकर डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी को भी बुला लिया। दो अतिरिक्त फार्मासिस्ट को भी लगाया गया। कई अन्य स्टाफ ने भी घायलों का इलाज और ड्रेसिंग शुरू की। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से रेफर किया गया। कम घायलों को इलाज करके वार्डों में शिफ्ट किया गया। घायलों का एक्सरे और सीटी स्कैन की कार्रवाई भी पूरी करवा दी गई। करीब एक घंटे तक इमरजेंसी में खासी भीड़ रही।
अस्पताल लाने और रेफर घायलों को ले जाने में 10 एंबुलेंस लगीं
दुर्घटना के बाद जैसे ही एंबुलेंस के परियोजना प्रबंधक को पता चला तो उन्होंने इमरजेंसी आईडी दिलवाकर पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर रवाना कीं। यही नहीं हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी से रेफर किए गए पांच मरीजों को भी सैफई ले जाना था। लिहाजा 108 की पांच एंबुलेंस को भेजा गया। एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए परियोजना प्रबंधक विजय सिंह चौहान मौके पर मौजूद रहे।
फोटो-12 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में घायल ऑटो चालक दिलीप से जानकारी लेती डीएम डॉ. अंकुर लाठर।