सूर्य मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर नगदी व छुरी बरामद की है। एक चोर फरार है। शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर में मेन रोड पर गुड्डू शुक्ला का सूर्य मंदिर है। 13 अप्रैल की रात चोर मंदिर में घुस गए। यह दानपात्र को तोड़कर इसमें से नगदी के अलावा पुजारी की बाइक चोरी कर ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में चार चोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही थी।
पकड़े गए चोरों ने अपना नाम शानू बाथम निवासी बेवर रोड भोलेपुर, रोहित उर्फ पप्पू निवासी निनौआ, लालू निवासी कीरतपुर और अरुण उर्फ चमन नरायनपुर बताए। चोरों से पुलिस ने आलानकब, छुरी, और 1890 रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अरुण का भाई शिवशंकर फरार है। मोटरसाइकिल उसी के पास है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का शुक्रवार को चालान कर दिया।