फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अमृत भारत स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन के बाद रविवार को पुनर्विकास का शिलान्यास होगा। इसके मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत रहेंगे। इसके अलावा सभी विधायकों, पालिकाध्यक्ष, डीएम एसपी और सेना के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम की सफलता में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी होगा।
रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17 करोड़ रुपये में कायाकल्प किया जाएगा। इसमें यात्रियों की सुविधाओं का विशेष खयाल रखा जाएगा। योजना का शुभारंभ रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन पर बड़े कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व अतिथि के रूप में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, सुशील कुमार शाक्य, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी होंगे। इसके अलावा डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार, राजपूत रेजीमेंट के ब्रिगेडियर एचएस संधू, स्टेशन कमांडर सेना सीएस अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और रेलवे के सीनियर डीसीएम रोहित गुप्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर जीआरपी थाने के सामने होने वाले कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में रेलवे के अधिकारी लगे रहेे। बारिश का मौसम होने के चलते शेड में कार्यक्रम किया जा रहा है। शेड में पड़ी बेचों को भी हटवा दिया गया है। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर कर्मचारी भी डटे रहे। आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा के लिए 12 से अधिक स्थानों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें