फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ पर रिपोर्ट

Wed, 02 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसेपुर में स्थित बूथ पर मंगलवार को हुए पथराव और बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ लोगों पर नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि मंगलवार को मतदान के दौरान उप निरीक्षक इंद्रेश यादव की ड्यूटी क्लस्टर मोबाइल नंबर 40 में लगी थी। दोपहर 3 बजे प्राइमरी पाठशाला ईसेपुर में बने मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे दरोगा धनपाल सिंह ने उन्हें सूचना दी कि बूथ के बाहर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य राठौर समर्थकों के साथ खड़े हैं। यह गड़बड़ी कर सकते हैं। इंद्रेश यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आदित्य राठौर से हटने को कहा।

इस पर आदित्य राठौर 40-50 समर्थकों के साथ असलहों से लैस होकर फायरिंग करने लगे और पथराव किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी थी। घटना की जानकारी केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आलाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोर्स ने अराजकतत्वों को लाठियां फटकार कर मतदान केंद्र से खदेड़ा था।
विज्ञापन


दरोगा इंद्रेश यादव ने आदित्य कुमार राठौर उर्फ एके, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, अंशुल, अनिल राठौर, विमलेंद्र सिंह, दीपक कुमार, कुलदीप निवासी ईसेपुर व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353, 427 व 7क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें