फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व फौजी ने सिपाही की वर्दी फाड़ी, अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से पूर्व फौजी ने अभद्रता कर दी। सिपाही की वर्दी फाड़ दी। महिला सिपाही से अभद्रता की। पूर्व फौजी की पत्नी व पीआरवी टीम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव नगला मसेनी निवासी देव कुमारी ने बताया कि उसके पति (पूर्व फौजी) कुंवरपाल सिंह ने शराब के नशे में शनिवार रात उससे मारपीट कर दी। गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने को कमरे में बंद कर लिया तो तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसकी सूचना पर पीआरवी दरोगा गंभीर सिंह (52), चालक विमलेश कुमार, महिला सिपाही शिखा (27) व शीला (29) मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया तो पति अभद्रता करने लगा। आरोप है कि कुंवरपाल ने महिला सिपाहियों से अभद्रता की, तो चालक विमलेश ने पकड़ा। इस पर कुंवरपाल ने वर्दी व नेम प्लेट फाड़कर मारपीट कर दी। पुलिस ने पूर्व फौजी को कब्जे में लेकर हवालात में बंद कर दिया। रात में ही घायल दरोगा, चालक व महिला सिपाहियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
पत्नी व पीआरवी स्टाफ की तहरीर पर कुंवरपाल सिंह के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें