संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव खलवारा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जयद्रथ यादव ने 27 मई की शाम रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार न होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान जयद्रथ यादव ने दम तोड़ दिया। देर रात तक शव आने के इंतजार में उनके दरवाजे पर भीड़ लगी रही। फिलहाल जयद्रथ ने खुद को क्यों गोली मारी थी, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। अचरा चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर जब वह जयद्रथ के घर पर गए तो वहां ताला लगा मिला था। इससे अभी तक कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।