फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान पूर्व सैनिक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 16 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से मुकदमेबाजी से दुखी पूर्व सैनिक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर कस्बा मिर्जापुर निवासी पूर्व सैनिक प्रदीप दुबे (50) की रिश्तेदारी फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर में है। वह बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसकी बेटी माधुरी भी यहीं पर थी। प्रदीप को 16 जनवरी को फतेहगढ़ कचहरी में मुकदमे की तारीख करनी थी।

वह गुरुवार की सुबह विकास नगर बढ़पुर के पास से निकली रेलवे लाइन के पास पहुंचा। कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन आते ही पूर्व सैनिक उसके आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


आईटीआई चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो परिचय पत्र और अन्य कागज मिले। इन कागजों में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर आ गए। पुत्री माधुरी का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि मृतक के पास से चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इससे आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक प्रदीप दुबे ने पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी अलीगंज एटा के जानीगंज बझेरा निवासी अनुपमा से की थी। दूसरी पत्नी से मुकदमेबाजी चल रही थी।

वह मुकदमे की तारीख करने से परेशान था। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी पर कई आरोप भी लगाए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पूर्व सैनिक भोपाल में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। वह भी अलग रहते हैं। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।

विकास नगर बढ़पुर के पीछे से निकली रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक प्रदीप दुबे ने अपनी पुत्री माधुरी की शादी विकासनगर बढ़पुर निवासी अनुज तिवारी के साथ तय की थी। शादी इसी माह की 26 तारीख को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें