फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से पूर्व प्रधान की जान गई, बेटी गंभीर

विज्ञापन
फोटो-25, प्रभात कुमार शाक्य की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कायमगंज। बेटी को बीएड की परीक्षा दिलाने फर्रुखाबाद जा रहे पूर्व प्रधान की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान निवासी पूर्व प्रधान प्रभात कुमार शाक्य (50) रविवार सुबह अपनी पुत्री निशा (25) को बीएड की प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। अलीगंज रोड स्थित रुटौल बिजलीघर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रभात कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल निशा को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि कि निशा की बीएड की प्रवेश परीक्षा एनएकेपी डिग्री कॉलेज, फर्रुखाबाद में थी। प्रभात कुमार के परिवार में पत्नी प्रेमलता, दो पुत्र हिमांशु और शिवांशु तथा दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

फोटो-25, प्रभात कुमार शाक्य की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें