फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : पूर्व सांसद धनंजय सिंह सेंट्रल जेल से रिहा, किसी को नहीं लगी भनक

Thu, 01 Apr 2021 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद फतेहगढ़ सेंट्रल से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बुधवार को रिहा कर दिया गया। वह अपने कुछ समर्थकों के साथ चले गए। इसकी किसी को भनक नहीं लगने दी गई।

विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हत्या के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम आया था। इसके  बाद एक पुराने मामले में वह जमानत कटवाकर जेल चले गए थे। नैनी जेल में खतरा होने पर पूर्व सांसद को 11 मार्च को फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के रिहा होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें