फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व विधायक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पूर्व विधायक विजय सिंह की बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। बचाव पक्ष के वकील ने कई बिंदुओं पर बहस कर दलीलें दी। सुनवाई के लिए 30 मई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सिपाही बृजेंद्र सिंह तोमर की वर्ष 2014 में अपने आवास पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी। जनपद मैनपुरी के आश्रम रोड निवासी पुत्र राहुल तोमर ने अज्ञात के खिलाफ पिता की हत्या व जेवर लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने इस मामले में समाजवादी के पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के खिलाफ सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। पूर्व विधायक विजय सिंह भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में बांदा जेल में निरुद्ध चल रहे हैं। उनके वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने घटना स्थल पर मिले फिंगर प्रिंट की जांच करने वाले वैज्ञानिक को कोर्ट में तलब करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने इस मामले में वैज्ञानिक को तलब किया था।
16 मई को एमपी/एमएलए कोर्ट में सेवानिवृत्त फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट विमला सिंह पेश हुई। उन्होंने कोर्ट में दिए गए बयान में बताया कि तत्कालीन सीओ सिटी व विवेचक शिव शंकर शुक्ला ने घटनास्थल पर लिए गए नमूने व सिपाही बृजेंद्र सिंह तोमर की अंगुलियों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। लेकिन वह अस्पष्ट होने के कारण मिलान नहीं हो पाए। मंगलवार को पूर्व विधायक की बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। बचाव पक्ष के वकील जितेंद्र चौहान ने कई बिंदुओं पर दलीलें दी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें