फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली की नखास चौकी के पास एक पूर्व सभासद ने भाइयों के साथ युवक को पीट दिया। पुलिस ने तीन भाइयों समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने गुंडा एक्ट की लिखापढ़ी शुरू कर दी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी सौरभ ने नखास निवासी पूर्व सभासद आमिर खलीफा, भाई दिलशाद, दिलशेर और उसके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि शुक्रवार को घर से नखास चौकी की ओर जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने बताया कि उस पर सात मामले दर्ज हैं। गुंडा एक्ट के लिए रिपोर्ट लिखवा दी गई है। शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।