फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने निकाली पॉलिथीन की शवयात्रा

विज्ञापन
शमसाबाद में पॉलिथीन की शव यात्रा निकालते पूर्व चेयरमैन व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने की मंशा से पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के नेतृत्व में पॉलिथीन की शवयात्रा निकाली गई। मुख्य बाजार होती हुई शवयात्रा लंका मैदान पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पॉलिथीन नगर के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। इससे मुक्ति पाने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी मंशा से नगर पंचायत परिसर से पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, लिपिक मुनीब अहमद, अब्दुल कलाम, विकास गंगवार ने पॉलिथीन की अर्थी को कंधे पर उठाया।
इसके बाद सभासद मोहित यादव, रामलड़ैते, दिवाकर, अनिल, जयसरन, हसनपाल, जहीर खां, महीपाल आदि ने भी कांधा दिया। शवयात्रा मुख्य बाजार होते हुए लंका मैदान पहुंची। वहां पहुंचकर अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर पालिका कर्मी पवन कुमार, आदेश कुमार, आयुष कुमार, विशाल, आकाश, राजेश आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें