फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वन विभाग ने ठेकेदार व पेड़ मालिक पर दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से सटी कांशीराम कालोनी में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक खेत में खड़े नीम के तीन पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने ठेकेदार व पेड़ मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को हैवतपुर गढि़या कांशीराम कालोेनी के पास खेत में नीम के तीन हरे पेड़ काटने के मामले को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशन किया, तो वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए। मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जांच करने आए वन विभाग के अफसरों को एक ही पेड़ दिखाया गया। दो पेड़ अंदर खेत से काटे गए थे। अभी भी काफी कटी और अधकटी लकड़ी मौके पर ही पड़ी है।
वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नीम के पेड़ का मालिक देवेश शाक्य और कटान करने वाला ठेकेदार बागरुस्तम निवासी मुन्ना है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यदि यह दोनों नियमानुसार जुर्माना अदा नहीं करते, तो केस अदालत में भेज दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें