कायमगंज। वन विभाग की टीम ने रविवार रात गांव दलेलगंज के पास से लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है। वन विभाग ने 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात वन दरोगा मोहम्मद जहीर व टीम ने गांव दलेलगंज के पास से नीम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। रात के समय ही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली व चालक को विभाग के कार्यालय कायमगंज लाया गया। सोमवार सुबह ठेकेदार राजू जादौन कार्यालय पहुंचे। बिना परमिट लकड़ी काटने के आरोप में वन विभाग ने 55,000 रुपये जुर्माना वसूल किया है। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रात में लकड़ी काटने पर निगरानी रखी जा रही है।