फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार के लिए की थी मिठाई विक्रेता की हत्या

Tue, 24 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मिठाई विक्रेता की हत्या पड़ोस में रहने वाले सगे भाइयों ने सात हजार रुपये हड़पने के लिए की थी। पुलिस ने युवक को हिरासत मेें लेकर हत्या का खुलासा किया है, उसका दूसरा भाई फरार है। आरोपी ने कबूल किया कि शराब पीने और जुआ खेलने के बाद जयसरन को रुपये हड़पने की नियत से गला दबाकर हत्या कर पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन


 नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी मिठाई विक्रेता जयसरन की दीवाली की परीवा की रात हत्या कर शव को पितौरा गांव के पास स्थित अमरूद के बाग में लटका दिया गया था। मृतक के बड़े भाई रामप्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छपट्टी निवासी मिथुन बाथम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

मिथुन ने बताया कि वह और उसका भाई आजाद, जयसरन को दुकान के पास से ले गए और शराब पिलाने के लिए कहा तो उसने जेब से रुपये की गड्डी निकाल कर दिखाई। इससे उनकी नीयत डोल गई और 5 पाउच देशी शराब के खरीदे। सभी ने मिलकर पी। एक पाउच मृतक की जेब में रख दिया। बाग किनारे शराब पीने के बाद दोनों ने मिलकर जयसरन की  गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए और पेंट से फंदा लगाकर टांग दिया। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि आजाद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें