फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के लिए दांव पर लगाई जमीन

Tue, 08 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम प्रधानी के चस्के में प्रत्याशियों ने अपनी कृषि भूमि तक दांव पर लगा दी है। पंचायत चुनाव को लेकर दो माह से तहसील में ग्रामीण क्षेत्रों से कृषि भूमि के बैनामे की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


इस बार जिला पंचायत और उसके बाद प्रधानी चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी गहमागहमी रही। प्रधान और जिला पंचायत सदस्य बनने के चक्कर में ग्रामीणों ने अपनी जमीनें तक बेच दीं और चुनाव लड़े।

प्रधानी चुनाव में कायमगंज, नवाबगंज, बढ़पुर, कमालगंज, शमसाबाद और राजेपुर के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो चुका है। अब बुधवार को मोहम्मदाबाद विकास खंड में आखिरी चरण का चुनाव बचा है। चुनाव लड़ने के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीनें तक बेच दी हैं।
विज्ञापन


तहसील के अधिवक्ताओं की मानें तो पिछले दो माह में तहसील में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के बैनामों की संख्या बढ़ी है। सब रजिस्ट्रार राजेश तिवारी ने बताया कि दो माह में बैनामा रजिस्ट्री की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें