फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन को गिहार बस्ती के लोगों के खुलेंगे खाते

Mon, 26 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गिहार बस्ती के लोगों को रोजगार देने के लिए लोन दिलाया जाएगा। इसके लिए गिहार बस्ती के लोगों के बैंक में खाते खुलवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गणतंत्र दिवस पर गिहार बस्ती के उत्थान को कई योजनाओं का शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


गिहार बस्ती लकूला के लोगों के उत्थान के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर तैयारियां चल रही हैं। डीएम एनकेएस चौहान और पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने रविवार को गिहार बस्ती पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। 26 जनवरी को गिहार बस्ती के लोगों के उत्थान को कई योजनाआें का डीएम शुभारंभ करेंगे।  एनजीओ के प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई,

ब्यूटीशियन के कोर्स संचालित हाेंगे। इन केंद्रों का डीएम उद्घाटन करेंगे। व्यवसायों को शुरू कराने के लिए खाते खुलवाए जाएंगे। दुकान खोलने के लिए लोन की व्यवस्था की जाएगी। सब्जी बेचने का कार्य करने के इच्छुक लोगों को धन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षित बालक और बालिकाओं की सूची तैयार कर उनकी रुचि के अनुसार उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।  जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस माफ कराए जाने के लिए स्कूल प्रबंधकों को पत्र लिखने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें