फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जुमे पर लालगेट से शुरू किया पैदल मार्च

Sat, 11 Oct 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17, शहर में भ्रमण कर शांति बनाए रखने की अपील करते डीएम आशुतोष कुमार ​द्विवेदी, एसपी आरती स
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में जुमे की नमाज पर शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना रहा। दोपहर करीब दो बजे डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ लालगेट पहुंचे। वहां से पैदल मार्च शुरू किया।
विज्ञापन

अधिकारी घुमना, चौक, पक्कापुल, तिकोना, तहसील तिराहा, बीबीगंज चौकी तक गए। वहां कुछ आगे काली देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद अधिकारी वाहनों से रवाना हो गए। डीएम ने बताया कि त्योहारों का समय है। धनतेरस और फिर दिवाली, भाईदूज है।
इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद रहे, इसीलिए वह शहर में भ्रमण कर रहे हैं। हर चौराहे-तिराहे और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। इस दौरान कादरीगेट, कोतवाली और मऊदरवाजा थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें