फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न भोजन बांटा न यूनीफार्म, निकाल लिए 2.80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन बांटा न यूनिफार्म, निकाल लिए 2.80 लाख
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रोशनाबाद में कोरोना काल में 2.80 लाख रुपये का गबन हुआ है। बच्चों ने स्कूल में न एमडीएम खाया और न उनको यूनिफार्म बांटी गई, लेकिन खाते से पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य ने धनराशि निकाल ली। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य द्वारा किए जाने पर बीएसए ने जांच बैठा दी है। खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद को जांच कर आख्या देने का आदेश दिया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव ने बीएसए को शिकायत भेजी है। इसमें कहा कि उन्होंने 24 सितंबर 2020 को प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया है। पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कोरोना संक्रमण के चलते 14 से 22 मार्च तक बच्चों की छुट्टी कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद 14 व 15 मार्च को कक्षा छह और सात के बच्चों की स्कूल में फर्जी उपस्थिति दिखाकर एमडीएम वितरण दिखा दिया। 30 अप्रैल 2020 को चेक से 20 हजार रुपये और 15 जुलाई को चेक से 1.50 लाख रुपये एमडीएम खाते से निकाल लिए। इनके बिल वाउचर कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। पूर्व के बिल वाउचरों की गार्ड फाइल भी कार्यालय में नहीं है।
लॉकडाउन के समय के लिए मिडडे मील के तहत कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को खाद्यान्न वितरण के प्राधिकार पत्र दिए जाने थे। वह भी वितरित नहीं किए गए। 8 जुलाई 2020 को 50 हजार रुपये, 30 जुलाई को 20 हजार रुपये और 40090 रुपये चेक से यूनिफार्म के लिए खाते से निकाल लिए। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण नहीं किया।
चार्ज लेने के बाद जब छात्र-छात्राओं को राशन वितरण को प्राधिकार पत्र बांटे तब अभिभावकों से इसकी जानकारी हुई। शैक्षिक सत्र 2019-20 में भी छात्र-छात्राओं के यूनिफार्म भी पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने नहीं बांटी थी। बीएसए लालजी यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
आगरा में मेरा एक्सीडेंट हो गया था। इस कारण वह भर्ती हो गया था। जनवरी 2020 से विद्यालय बंद होने तक जो एमडीएम खिलवाया था उसका धन खाते से निकाला था। यूनिफार्म सिल गई है और स्कूल में है। कुछ यूनिफार्म स्वयं सहायता समूह कायमगंज में रखी हुईं हैं। गबन का आरोप गलत है।- अनिल कुमार, पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें