फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अवैध कक्षाएं चलती मिलीं

Fri, 20 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
छत पर पढ़ते बच्चे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 बीईओ ने शुक्रवार को विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान कई स्कूलों में अवैध कक्षाएं चलते मिली। उन्होंने कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन



बीईओ संजय डबराल राम सिंह सुख देवी शिक्षण संस्थान वाहिदपुर पहुंचे। इस विद्यालय की मान्यता प्राइमरी तक है लेकिन यहां जूनियर तक कक्षाएं चल रही थीं। मोती सिंह मार्डन शिक्षण संस्थान वाहिदपुर की भी यही स्थिति थी।

इस विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं थी और छत पर बच्चे पढ़ रहे थे। इस पर बीईओ ने बच्चों को नीचे पढ़ाने के निर्देश दिए।


मैकूलाल शिक्षण संस्थान में कक्षा एक से पांच तक मान्यता है लेकिन यहां नर्सरी व जूनियर की अतिरिक्त कक्षाएं चलती मिलीं। स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय वाहिदपुर में कक्षा 1 से 8 तक के अलावा 9 से 12 तक की कक्षाएं अतिरिक्त चलते मिलीं। अभिलेख भी अधूरे थे।
विज्ञापन



बीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला जैतपुर में चार बच्चे ही स्कूल के अंदर थे और प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में कक्षा कक्षों में कबाड़ा भरा था। संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें